Breaking News

सर मुंडवाते ही पड़े ओले - रवि व्यास का मीरा भायंदर जिला अध्यक्ष का पद विवादों में

सर मुंडवाते ही पड़े ओले - रवि व्यास का मीरा भायंदर जिला अध्यक्ष का पद विवादों में

भाईन्दर =  नगरसेवक रवि व्यास को  मिरा भाईन्दर भाजपा का नया जिल्ला अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष चद्रकांत पाटिल द्वारा जारी पत्रनुसार नियुत्किकी गई मात्र 12  घंटे भी नहीं गुजरे थे की नियुक्ति विवादों में गिर गई।  ज्ञात हो की मनपा सदन में भाजपा के 61 नगरसेवक हैं  यहा भाजपा मे दो गुट तैयार हो चुके है जिसमे एक गुट पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता वह दुसरा गुट रवि व्यास का है। आला  कमान द्वारा रवि व्यास को जिल्ला अध्यक्ष बनाने से यह लग रहा है की इनके गुट का पलडा भारी है परन्तु मनपा की सत्ता अभी भी नरेंद्र मेहता के हाथ मे ही है।  जिला अध्यक्ष की ख़ुर्शी में रवि व्यास विराजमान भी नहीं हुए थे 45 से ज्यादा नगर सेवको और मंडल अध्यक्षों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर बैठे कार्यकर्ताओ ने रवि व्यास के खिलाफ  एक ही सूर में बिगुल बजा दिया और तो और नगरसेवकों ने यह भी धमकी दे डाली की हाई कमांड ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो वो सभी अपना इस्तीफा सोप देंगे और सैकड़ो कार्यकर्ता महापौर, उपमहापौर, गटनेता , स्थाई समिति के चैयरमेन , परिवहन समिति के चैयरमेन की अध्यक्षता में सैकड़ो लोगो ने मुंबई भाजपा प्रदेश में जाकर अपना रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश में बैठे महादेव भंडारी को ज्ञापन सोपा जिस पर महादेव भंडारी ने फैसले पर पुर्नविचार करने का आश्वाशन देते हुए मीरा भायंदर भाजपा कार्यालय में  दश्तक दी  और मीरा भायंदर के सभी पदाधिकारिओं और नगरसेवकों को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का सन्देश देते हुए कहा की पार्टी में किसी फैसले को लेकर कई बार ऐसे मोड आते हैं जिन पर पुर्नविचार करके पार्टी में पड़ी फुट को दूर किया जाता हैं जल्द ही प्रदेश पार्टी के उच्च पदाधिकारी तथा मीरा भायंदर के उच्च पदाधिकारियों की चर्चा कर बहुमत से सहमति ली जाएंगी फिर उस पर आनेवाले तीन दिनों के अंदर पार्टी निर्णय लेकर जिला अध्यक्ष नई नियुक्ति करेंगी। 

सवाल यह उठता हैं जिस माली ने (नरेंद्र मेहता) पौधे को सिचा हो और उसी माली से फल तोड़ने के लिए इजाजत नहीं ली जाए तो भला टहनिया कैसे बरदास करेंगी यही हाल मीरा भायंदर की भाजपा का हैं भाजपा को उस वक्त मनपा सदन में नरेंद्र मेहता ने बहुमत दिलाया था जब मीरा भायंदर में राष्ट्रवादी कांग्रेस का बोल बाला होता था और लगातार भाजपा पिछले 10 वर्षो से एक छत्र राज कर रही हैं सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मेहता द्वारा बनाए सगठित सगंठन से।  रवि व्यास को जिला अध्यक्ष बनाने का हाई कमांड फैसला कही ना कही संदेह के गेरे में था तभी तो भाजपा में एक ही सूर में विद्रोह शुरू हुआ जिसका फायदा कही ना कही विरोधी पक्ष में बैठी शिवसेना और कांग्रेस को होगा आलाकमान नहीं चाहेंगा की मनपा की सत्ता उनके हाथ से निकल जाए कही ना कही नगर सेवक रवि व्यास को कड़वे गुट पीकर संतोष करना होगा। 


Most Popular News of this Week