Breaking News

तुफान मे फंसे 6 मछुआरे वापस लौटे

तुफान मे फंसे 6 मछुआरे वापस लौटे

भाईन्दर = तुफानी बरसात के बाद सम्रुद मे फंसे 6 मछुआरे सही सलामत वापस आ जाने से उनके परिवार मे खुशी की लहर फैल गयी है। यह मछुआरे तुफान के वक्त 40 नाँटिकल अदर तक गये हुये थे तुफान के बाद इन्होने अपने न्यु हेल्प मेरी नामक बोट को वही लंगर डाल दिया था। परन्तु तेज बरसात के कारण लंगर टूट गया था। तौकते तुफान को देखते हुये मौसम विभाग व्दारा शुकवार को सभी मछुआरो को वापस किनारे पर लोटने का संदेश दे दिया था  सभी मछुआरे शनिवार तक वापस भी आ गये थे परन्तु न्यु हेल्प मेरी बोट वापस नही आ पाया। इस वोट पर नाविक जस्टिन मिरांडा के अलावा सुनिल हंसदा , सहदेव बेसरा , संजय हंसदा , सुभाष कोल्हे तथा सहदेव कोल्हे 5 खलासी भी सवार थे। यह सभी खलासी मूलरूप से झांरखंड के है।  इनकी शनिवार को रात को अपने परिवार से फोन पर बात हुई थी परन्तु इसके बाद इनका अपने परिवार से संपर्क टूट गया था। 36 धंटे तुफान से झुंझने के बाद यह लोग किसी तरह किनारे पर वापस आ गये। अब इनके वापस आने से यहा के लोगो मे खुशी कि लहर है। इस तेज तुफानी बरसात के बाद उतन, पाली, चौक व उनके आसपास के इलाको के लोगो को काफी नुकसान भी हुआ है।


Most Popular News of this Week