यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 15 लोग घायल
पालघर। मुंबई के पालघर जिले से भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है यह हादसा मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वागोभा खिंड में हुआ है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस 25 फीट गहरी खाई में गिर गई है। हालांकि हादसे में 15 यात्री घायल होने की खबर है जिनमे से पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सुचना मिलते ही समय पर बचाव दल और पुलिस प्रशासन के अधकारी मौके पर पहुंचे और कुछ राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बचाया गया सभी घायलों को इलाज के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह तक़रीबन छह बजे की है और यात्रियों में से एक ने यह भी आरोप लगाया है कि बस का चालक शराब के नशे में था और यात्रिओं ने कंडक्टर से बस चालक को बदलने को भी कहा गया था लेकिन कंडक्टर ने उन पर ध्यान नहीं दिया। जिससे यह दुर्घटना हो गई और बस खाई में जा गिरी।