Breaking News

रायबरेली से कांग्रेस को लगा झटका

रायबरेली से कांग्रेस को लगा झटका

रायबरेली से कांग्रेस को लगा झटका
रायबरेली।
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही नेताओं द्वारा दल-बदल की राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा इस्तीफा दिए जाने तथा समाजवादी पार्टी की नेता व मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद अब एक और महिला नेता ने इस्तीफा दिया है। दरअसल रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस पार्टी से तथा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। जैसा कि स्व. अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को खत लिखकर इस बाबत अवगत करा दिया है। 



Most Popular News of this Week