Breaking News

शादी के मंडप में बैठे शराबी दूल्हे को शराब से प्रेम करना पड़ा भारी

शादी के मंडप में बैठे शराबी दूल्हे को शराब से प्रेम करना पड़ा भारी

दुल्हन की शिकायत पर पहुंचा हवालात
प्रतापगढ़। 
शराब से दूर रहने की नसीहत लगभग सभी से मिलती रहती है। इसके बावजूद शराब का लती व्यक्ति उससे दूर नहीं रह पाता, जिसके कारण उसको कभी-कभी भारी खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। इसी तरह का एक मामला पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में देखने को मिला, जिसकी जानकारी मोबाइल के माध्यम से वहां के स्थानीयों ने इस संवाददाता को दी।  
दरअसल कोतवाली नगर के सदरपुर पूर्वी इलाके की रहने वाली रूबी सिंह पुत्री जी तेज बहादुर सिंह ने द्वारा संजय सिंह पुत्र राम प्रवेश सिंह सेक्टर एम ५७१ आशियाना कॉलोनी लखनऊ से शादी डॉट कॉम के जरिए शादी तय की। बीती रात प्रेम बंधन मैरिज हाल में दोनों की शादी हो रही थी। दूल्हा  संजय सिंह लखनऊ से अपने ८ या १० साथियों के साथ शादी करने के लिए मैरिज हाल पहुंच गया। यहां शादी की तैयारी पहले से ही लड़की के पक्ष वालों ने कर रखी थी। शादी होने के दौरान ही दूल्हा बने संजय ने शराब पानी शुरू कर दिया। इसके बाद उसने मना करने पर लड़की के घर वालों को गालियां देनी शुरू कर दी और कई लोगों से हाथपाई भी की। साथ ही दहेज की मांग भी करने लगा। दुल्हन की सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने दूल्हे संजय सिंह को थाने उठा लाई। बताया गया है  कि लड़की के पिता जितेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर शादी के दौरान गाली-गलौज मारपीट हुआ, दहेज मांगने की तहरीर पर मुकदमा स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


Most Popular News of this Week