Breaking News

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता के लिए ठुकराया स्पेशल प्रोटोकॉल

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता के लिए ठुकराया स्पेशल प्रोटोकॉल

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को जनता की सुविधा के खातिर  राज्य पुलिस को निर्देश दिया कि उनके काफिले को विशेष प्रोटोकॉल की आवश्यकता नहीं है, इसलिए जब उनका काफिला सड़कों पर चल रहा हो तो कहीं भी ट्रैफिक को नहीं रोका जाना चाहिए । यह जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। इस मामले पर पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ और पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से भी चर्चा हुई। इसके साथ ही सीएम के रूट पर कोई भी गाड़ियां ज्यादा देर तक नहीं रुकवाई जाएंगी और रास्तों पर सुरक्षाबल भी कम रखें जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा काफिले के चलते ट्रैफिक को रोकने से लोगों को काफी परेशानी होती है,उनके महत्वपूर्ण काम में देरी होती है.. एंबुलेंस फंस जाती है,तो मरीज की जान को खतरा हो सकता है और जनता के वाहनों को रोका न जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार आम जनता की सरकार है और जनता को यह लगना चाहिए कि उनकी सरकार में वीआईपी से ज्यादा सामान्य नागरिकों की अहमियत है।

सरकार के बदलते ही दिखाई देने लगा सरकारी तंत्र के कार्यों में फर्क 

महाराष्ट्र में विगत दिनों जब से शिवसेना के बागी विधायको के गुट एकनाथ शिंदे और भाजपा के  देवेंद्र फडणवीस के सहयोग से नई सरकार बनी है तभी से महाराष्ट्र के सरकारी तंत्र में कुछ मूलभूत परिवर्तन देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में जब  महा विकास आघाडी की सरकार थी तभी से मुंबई में मंत्रालय के अंदर कुछ वीआईपी लोगों को छोड़कर आम जनता को जाने का अनुमति नहीं था। पूरे महाराष्ट्र से लोग अपनी शिकायत लेकर मंत्रालय आते थे और वहां बाहर ही गेट पर बने विभागों के खिड़कियों पर अपनी शिकायतें जमा करके वापस चले जाते थे। परंतु जैसे ही सरकार बदली तुरंत मंत्रालय में अब पूर्व की भांति जनता को मंत्रालय में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश पास द्वारा इजाजत दे दी गई है। इसे सरकार के बदलते ही सरकारी तंत्र में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिसका सभी लोगों ने स्वागत किया है। :अशोक निगम,वरिष्ठ पत्रकार (महानगर समाचार)



Most Popular News of this Week