
इंस्टाग्राम पर प्यार के जाल में फसा कर सात महीनों तक करता रहा रेप
इंस्टाग्राम पर प्यार के जाल में फसा कर सात महीनों तक करता रहा रेप
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से नाबालिग लड़की से बलात्कार की खबर सामने आई है। पुणे में नाबालिग लड़की से बलात्कार कर गर्भवती बनाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जानकारी के अनुसार लड़का और नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर नंबर एक्सचेंज हुआ और फिर दोनों के बीच फोन और मैसेज पर बात करते-करते प्यार बढ़ गया। दोनों अक्सर बाहर मिलने लगे, इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद नाबालिग लड़की ने भारती विद्यापीठ पुलिस में शिकायत करवाई है। मां का कहना है कि पिछले 7 महीनों से आरोपी लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने लड़की के साथ होटल और घर में भी कई बार बलात्कार किया। लड़की इसी कारण गर्भवती हो गई है।
पुणे पुलिस अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का नाम आकाश डीसले है और वह पेशे से फोटोग्राफर है। वह सिंहगड रोड इलाके मे इंगले कॉलोनी में रहता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है।