
८३ वर्ष की उम्र में कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन
८३ वर्ष की उम्र में कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हुआ निधन
नई दिल्ली। कथक के जरिए देश और विदेशों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज (८३) का बीते रविवार देर रात निधन हो गया है। उनके इस तरह से विदा लेने की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। उनके निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। बताया गया है कि पिछले एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने खाना खाया और काफी पी थी। इसी बीच उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। बता दें कि पंडित बिरजू महाराज को भारत सरकार ने उन्हें १९८३ में पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वे थे।