
महाराष्ट्र
मत्स्य व्यवसाय विभाग की समुंदर में छापेमारी
मत्स्य व्यवसाय विभाग की समुंदर में छापेमारी
प्रतिबंधित पर्ससीन ट्रॉलर से अवैध रूप से पकड़ रहे थे मछली
महाराष्ट्र के मछुवारों का हक डकार रहे दोबोचे गये दमन के मछुवारे
2लाख 30 हजार की मछलियां बरामद
पालघर के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियों को पकड़ रही एक नाव को पकड़कर दमन के करीब 14 मछुवारों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान इनके कब्जे से 2 लाख से ज्यादा की मछलियां बरामद की गई है। पिछले काफी समय से स्थानीय मछुवारे केंद्र शासित प्रदेश दमन और गुजरात के मछुवारों पर अवैध रूप से मछलियों को पकड़ने का आरोप लगा रहे थे। जिसके बाद एक गुप्त जानकारी के आधार पर मत्स्य व्यवसाय विभाग की एक टीम ने 10 नॉटिकल मील पर समुंदर में छापेमारी की और प्रतिबंधित एक पर्ससीन ट्रॉलर को जप्त कर लिया। वही कार्यवाही की खबर मिलते ही करीब 12 ट्रॉलर के मछुआरों मौके से फरार हो गए।
मत्स्य विभाग को गुप्त सूचना मिली है कि केंद्र शासित प्रदेश दीव दमन से दहानू की समुद्री सीमा में एक अवैध पर्ससीन ट्रॉलर प्रवेश करेगा। मत्स्य विभाग ने ट्रॉलर को ट्रैक किया और छापेमारी की। मत्स्य व्यवसाय विभाग ने करीब 2 लाख 30 हजार रुपये की मछलियां और ट्रॉलर जब्त किए।
पर्ससीन नेट से मछली पकड़ने पर प्रतिबंध है क्योंकि वे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि, दमन और गुजरात के मछुवारों बार-बार नियमो को तोड़कर पालघर के समुद्री क्षेत्र में घुस आते है और अवैध तरीके से मछलियों का शिकार करते है।
12 नॉटिकल मील के अंदर पर्ससीन नाव से प्रतिबंधित है मछली पकड़ना
महाराष्ट्र की समुद्री सीमा में 12 नॉटिकल मील के अंदर पर्ससीन नाव एलईडी द्वारा मछली पकड़ना प्रतिबंधित है। ये नावें पिछले कई महीनों से पालघर के दहानू समुद्री क्षेत्र में मछलियों का शिकार कर रही थी। इस मामले में कई बार मछुआरों ने मत्स्य विभाग से शिकायत की है। तीन महीने पहले मत्स्य विभाग ने ऐसे ही एक पर्ससीन ट्रॉलर पर कार्रवाई करते हुए उसमें से जप्त की गई मछलियों की नीलामी की थी। इसके बाद भी गुजरात के विभिन्न जिलों से और अन्य राज्यों के ये अवैध ट्रॉलर पालघर जिले के प्रतिबंधित 12 नॉटिकल मील के अंदर समुंदर में मछली पकड़ रहे है। कई बार स्थानीय मछुआरे और ट्रॉलर पर सवार लोगो के बीच संघर्ष तक स्थितित पहुँच गई है।
राज्य सरकार गश्ती के लिए देगी स्पीड बोट
स्थानीय मछुवारों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए जल्द ही राज्य सरकार मत्स्य विभाग को स्पीड बोट देने का विचार कर रही है। मत्स्य व्यवसाय विभाग के अधिकारी ने हाल ही में कहा है कि जल्द ही बोट मिल जाएगी। जिससे समुंदर में गश्ती में आसानी होगी।
नए पर्ससीन ट्रॉलर बैन एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए ट्रॉलर में सवार सभी कामगारों पर केस दर्ज किया गया है। इनसे जप्त मछलियों को नीलम कर उससे मिलने वाली रकम का पांच गुना सहित दो लाख रुपये अतरिक्त जुर्माना इनसे वसूला जाएगा।
आनंद पालव-सह मत्स्य व्यवसाय आयुक्त ठाणे-पालघर