Breaking News

रामनवमी पर पालघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराम के जयकारे के साथ निकली विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर पालघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराम के जयकारे के साथ निकली विहिप-बजरंग दल की भव्य शोभायात्रा

विहिप-बजरंग दल ने रामनवमी के अवसर पर मनमोहक झांकियों के साथ विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान पालघर शहर भगवा रंग के झंडों और बैनर से पट गया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम और श्री हनुमान की विशाल मूर्ति लोगों को आकर्षित कर रही थी। विहिप-बजरंग दल की अगुवाई में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। रथ पर श्रीराम जानकी और भगवान शिव,श्री हनुमान के स्वरूप में बच्चे विराजमान थे। हजारों की संख्या में भक्त माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम के नारा लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा शहर भगवा मय हो गया था। बाजे-गाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ निकली श्री राम भक्तों की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाये भी मौजूद रही। जगह -जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा की।

इस दौरान परमहंश गिरि महाराज विहिप के पालघर प्रखंड के अध्यक्ष श्रीपाद पाटील और काचू शेट्टी,संध्या दुबे,समीर पाटील,प्रभात ठाकुर,मंजू तिवारी,वंदना सिंह,विक्की संखे,उमा सिंह,कृपाली संखे,विजय शेट्टी,धर्मेश शहा,आकाश नारखेड़े,सेवाराम चौधरी,राजा शाहा,नीतू सिंह,मीना शुक्ला सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

रामभक्तों का जगह-जगह हुआ स्वागत

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी-न्यारी’ व अन्य भजनों के साथ भक्तों की श्री राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस बार की शोभायात्रा का रूप भव्य और विशाल था। लोगों ने राम भक्तों पर पुष्पों की खूब वर्षा की। 

चंदन सिंह,जिला संयोजक बजरंग दल

''वीर सावरकर चौक से निकली शोभा यात्रा का अंबा देवी मंदिर पर समापन हुआ।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे कण-कण में बसे हैं। रामनवमी पर निकलने वाली विहिप -बजरंग दल की शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की झांकियों को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते है।''  -: मुकेश दुबे- प्रमुख धर्माचार्य विभाग विहिप


Most Popular News of this Week