Breaking News

दोस्त ने 45 वर्षीय महिला की हत्या

दोस्त ने 45 वर्षीय महिला की हत्या

वसई।  मुंबई के वसई में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसने 45 वर्षीय महिला की सोमवार दोपहर को उसके एक पुरुष मित्र द्वारा हत्या कर दी गई। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हत्यारें को  पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी महिला का पारिवारिक मित्र था. वहीं पुलिस को फिलहाल अपराध के मकसद का पता नहीं चल सका है। महिला का नाम संगीता रेबेलो था जो न्यू एवरशाइन गार्डन, वसई (पश्चिम) में अकेली रहती थी।  

 फिलहाल पुलिस ने हत्या के इस आरोपी की पहचान उजागर नहीं की है। आरोपी सोमवार को रेबेलो के घर पर अपनी एक महिला मित्र के साथ गया था. अभी इस बात की भी जानकारी नहीं हुई है कि मृतक आरोपी की दोस्त है या नहीं। पुलिस जानकारी के अनुसार मृतक रेबेलो और उस व्यक्ति के बीच झगड़ा हुई जिसके बाद आरोपी मृतक रेबेलो पर चाक़ू से वार कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की साक्ष्य आरोपी की महिला मित्र बनी जिसने शोर मचाते हुए पूरी घटना की सूचना पड़ोसियों को दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच कर रही है। 



Most Popular News of this Week