Breaking News

गौ तस्करों की मांद घुसी तारापुर पुलिस,11 तस्करों पर केस दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार,6 गायों को दिलाया जीवनदान

गौ तस्करों की मांद घुसी तारापुर पुलिस,11 तस्करों पर केस दर्ज कर 3 को किया गिरफ्तार,6 गायों को दिलाया जीवनदान

पालघर  पालघर की तारापुर-पांचमार्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गौ तस्करों के लिए कुख्यात तारापुर में गौ तस्करों के मांद में घुसकर शोएब कटिलारकर, शुलेमान पटनी सहित तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। और मौके से गौवंश का मांस बरामद कर 6 गायों को जीवनदान दिलाया है। 

पुलिस ने गौ तस्करी के आरोप में कुल 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को तारापुर में गौकसी की जानकारी मिली। जिसके बाद उनके द्वारा मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। और पुलिस ने गौ तस्करों पर कार्यवाही की है। सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश जाधव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौकसी के आरोप में कुल 11 आरोपियो पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 6 गौवंशो को जीवन दान दिलाया गया।


Most Popular News of this Week