Breaking News

पुलिस हिरासत से गौ तस्कर के भागने पर भड़का बजरंग दल,विहिप नेता मुकेश दुबे ने कर डाली बड़ी मांग

पुलिस हिरासत से गौ तस्कर के भागने पर भड़का बजरंग दल,विहिप नेता मुकेश दुबे ने कर डाली बड़ी मांग


पालघर रविवार सुबह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से तबरेज शेख नामक गौ तस्कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है। वही गौ तस्कर के पुलिस कस्टडी से भागने का मामला अब गर्माता दिख रहा है। विहिप नेता मुकेश दुबे ने फरार गौ तस्कर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। दुबे ने कहा कि गौ तस्कर के पुलिस हिरासत से भागने की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय गौ तस्करों पर कार्यवाही के साथ मांग कि है,कि किस तरह पालघर से भिवंडी तक गौ तस्करी की जा रही है इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। बता दें कि गोमांस की तस्करी मामले में पालघर की मनोर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तबरेज शेख नामक आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।


Most Popular News of this Week