पुलिस हिरासत से गो तस्करी का आरोपी फरार
पुलिस हिरासत से गो तस्करी का आरोपी फरार
पालघर। गोमांस की तस्करी मामले में पालघर की मनोर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तबरेज शेख नामक आरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से रविवार सुबह वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीते दिनों मनोर पुलिस ने गो मांस की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से लाखों का माल बरामद किया था। इनमें से एक आरोपी के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद,उसे एक कोरोना उपचार में भर्ती करवाया गया। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।