Breaking News

बच्चों के टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार,59 हजार 841 बच्चों का टीकाकरण

बच्चों के टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार,59 हजार 841 बच्चों का टीकाकरण

22 लाख से ज्यादा लोगों ने ली वैक्सीन का पहला डोज

पालघर देशभर मे 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये अभियान शुरू किया गया है। पालघर जिले में 15-18 साल की उम्र के बच्चे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 35 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण पूरा गया है।

जिले में करीब 1 लाख 68 हजार बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। इनमे से सोमवार तक 59 हजार 841 बच्चों का टीकाकरण कर दिया गया है।

पालघर के ग्रामीण भाग में कुल 92 हजार 086 बच्चो में से  30 हजार 957 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। इसी तरह वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र के 76 हजार 826 बच्चों में से अब तक 28 हजार 884 बच्चों के टीकाकरण किया गया है

बच्चों के टीकाकरण के लिए पालघर के आश्रम स्कूलों और अन्य स्कूलों में भी केंद्र बनाए गए है।साथ ही स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग के साथ मिलकर बच्चों के सौ प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द हासिल करने की ओर प्रयासरत  है।

पालघर ग्रामीण में 14 लाख 80 हजार 863 नागरिकों में से 11 लाख 84 हजार 504 नागरिकों को पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि जिले के 7 लाख 29 हजार 150 नागरिकों को दूसरी खुराक दी गई। ग्रामीण इलाके में करीब 80 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो गया है।

महानगरपालिका क्षेत्र में 12 लाख 35 हजार 449 लोगों में से

10 लाख 57 हजार 433 लोगों को पहली डोज व 9 लाख 87 हजार 023 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है महानगरपालिका क्षेत्र में वैक्सीनेशन की दर 86 प्रतिशत है।

22 लाख से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन

जिले में कुल 27 लाख 16 हजार 312 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से 22 लाख 41 हजार 937 लोगों को पहली खुराक और 17 लाख 16 हजार 173 नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है, जबकि जिले में कुल टीकाकरण दर 83 प्रतिशत है।

सात तालुका में टीकाकरण के आंकड़े

दहानू तालुका में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के 20,295 किशोरों में से 6,237 का टीकाकरण हो गया है।

जव्हार तालुका में 7,422 में से 2,730 का टीकाकरण पूरा हो गया।

मोखाडा तालुका में 4,363 में से 1,984 बच्चों का टीकाकरण किया गया

पालघर तालुका में 28,555 में से 10368 का टीकाकरण हुआ है।

तलासरी तालुका में 8,260 में से 1,495 बच्चों का टीकाकरण पूरा हो गया। 

वसई तालुका में 6,372 में से 2,188 बच्चों का टीकाकरण हुआ है।

विक्रमगढ़ तालुका में 7,442 में से 2,607 बच्चो का टीकाकरण हुआ।

वाडा तालुका में 9,377 में से 3,384 बच्चों का टीकाकरण किया गया है।

वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र के 15 से 18 साल के 76 हजार 826 बच्चों में से अब तक 28 हजार 884 बच्चों को  पहला टीका दिया गया है। 

पालघर में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 8 लाख 54 हजार 777 नागरिकों में से 7 लाख 63 हजार 368 नागरिकों को पहली खुराक और 4 लाख 53 हजार 725 नागरिकों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है, जबकि वसई विरार मनपा क्षेत्र में 7

लाख 13 हजार 121 लोगों में से 6 लाख 75 हजार 056 नागरिकों को टीकाकरण की पहली डोज और 6 लाख 61 हजार 557 लोगों दूसरी डोज दी गई है।

18 से 45 आयु वर्ग के लिए जिले में 15 लाख 67 हजार 900 टीके का लक्ष्य रखा गया, जिसमें से 14 लाख 38 हजार 424 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 11 लाख 15 हजार 282 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

इसी तरह पालघर ग्रामीण में 45 वर्ष से ज्यादा के 5 लाख 33 हजार 998 लोगों में से 3 लाख 58 हजार 375 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज व 2 लाख 42 हजार 839 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है। इसी तरह

वसई विरार महानगरपालिका क्षेत्र के 4 लाख 45 हजार 102 लोगों में से 3 लाख 19 हजार 763 लोगों को पहली डोज और 2 लाख 92 हजार 877 लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

किशोरों में टीकाकरण के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है, अभिभावक पूरी जिम्मेदारी के साथ किशोरों का टीकाकरण करवाएं, सभी के सहयोग से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूक भी किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए स्कूलों में बनाये गये केंद्रों पर पहुंच रहे किशोरों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी दिख रही है।

डॉक्टर-दयानंद सूर्यवंशी-जिला स्वास्थ्य अधिकारी पालघर




 


Most Popular News of this Week