Breaking News

पालघर पुलिस का कड़ा पहरा,जश्न कहीं पड़ ना जाए भारी, करना होगा ये जरूरी काम

पालघर पुलिस का कड़ा पहरा,जश्न कहीं पड़ ना जाए भारी, करना होगा ये जरूरी काम

पालघर।ओमायक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देख इस बार देर रात तक न्यू ईयर की कोई बड़ी पार्टी नहीं होगी। पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर पालघर पुलिस ने कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाड़कर ने कहा कि लोगों को सादगी दिखाते हुए घर मे रहकर नए साल का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। यही नहीं नए साल के जश्न पर पटाखे भी फोड़ने पर पाबंदी रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। नवाड़कर ने कहा कि लोगों को नियमों का पालन करना चाहिए। नियमो को तोड़ने पर नए साल की शुरुआत पुलिस के लॉकअप से हो सकती है।

85 जगहों पर रहेगी नाकाबंदी

पालघर जिला पुलिस 85 जगहों पर नाकाबंदी करेगी। और नए साल के जश्न में कोविड का संक्रमण की रफ्तार न बढ़े। इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान पुलिस नशेडियों पर अवैध शराब तस्करों पर भी अपनी पैनी नजर रख रही है। इस दौरान किसी भी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रोग्राम पर भी पुलिस ने रोक लगा दी है।

85 किमी के तटीय क्षेत्र में पुलिस की चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर

पालघर के 85 किमी तटीय क्षेत्र में सैकड़ो रिसार्ट और होटल है। नए साल पर जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मुंबई और आस-पास के उपनगरों से यहां आते है। इस बार पुलिस ने यहां सुरक्षा की कड़े बंदोबस्त किए है। पुलिस अधीक्षक दत्तात्रय शिंदे और अपर पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में करीब 600 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जो चप्पे-चप्पे पर लोगों नजर रखेंगे। इस दौरान लोगों की पुलिस वीडियो ग्राफी भी करवाएगी।


Most Popular News of this Week