Breaking News

जाम के जंजाल से पालघर के रहिवासियो को मिलेगी मुक्ति

जाम के जंजाल से पालघर के रहिवासियो को मिलेगी मुक्ति

शुरू हुआ विशाल ओवरब्रिज का निर्माणकार्य


पालघर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लोगों की सबसे महत्वपूर्ण मांगों में से एक ओवरब्रिज निर्माण के होने का सपना अब साकार हो रहा है।  इस ओवरब्रिज से शहर के दोनो हिस्सों को आपस में जोड़ने में बहुत सहूलियत होगी। पालघर के पूर्व में बसे नवली वेवूर सहित कई गांव आपस में जुड़ जाएंगे। नगरवासियों के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी और रेलवे लाइन पार करने की समस्या से उन्हें हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही पूर्व के गांवों में भी रहने वाले लोगो को भी ब्रिज से काफी फायदा होगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में नये ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद लोगों ने राज्य सरकार का आभार जताया है। गौरतलब है कि पालघर के अधिकांश सरकारी कार्यालय और बाजार पक्षिम में स्थित है।
लेकिन हजारों लोगो की आबादी पूर्व भाग में भी रहती है। और ठाणे से अलग होकर पालघर जिला बनने के बाद यहां आकर बड़ी संख्या में लोग भी बस रहे है। पालघर के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वालो हजारों लोग भी अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए इसी मार्ग का सहारा लेते है। जिससे नवली-वेवूर फाटक पर ट्रैफिक की समस्या सुबह-शाम और बढ़ जाती है। जिससे रोजाना हजारों लोगों को जूझना पड़ता है। मुंबई-अहमदाबाद रेल मार्ग होने के कारण यह काफी व्यस्त है। जिसकी वजह से नवली रेल फाटक काफी समय तक बंद रहता है। और लोग घंटो में जाम में फंसे रहते है। जिससे मुक्ति दिलवाने के लिए राज्य सरकार ने शहरवासियों को करीब एक किमी के ओवरब्रिज की बड़ी सौगात दी है। लोगों को सदैव के लिए ट्रैफिक की परेशानी से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। राज्य सरकार के सहयोग से बनाया जा रहा यह ओवरब्रिज पालघर पूर्व के वेवूर-नवली स्कूल से यह जिला सत्र न्यायालय के पास तक बनेगा।

ओवरब्रिज के निर्माण से शहर के विकास की रफ्तर को लगेंगे पंख
ग्रामीण क्षेत्रो और पालघर पूर्व से जाने और यहां आने वाले लोगों को रोजाना जब रेलवे फाटक पर रुकना पड़ता था तो लम्बा जाम लग जाता था। पैदल चलने वाले और साइकिल से लेकर बाइक सवारों तक को निकलने में काफी समय लगता था। ओवरब्रिज के बनने से हजारों लोगों को जाम के झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही वह अपने गंतव्य तक बिना ज्यादा समय गवाए भी पहुचेंगे। राज्य सरकार की इस सौगात से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। और इससे शहर के विकास की रफ्तर को पंख भी लगेंगे।

कमल दुबे-रहिवासी पालघर

वर्षो से हो रही थी मांग

विरार-दहानू रेल मार्ग पर लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद से वेवूर-नवली फाटक काफी समय तक बंद रहता है। जिससे लोगों को घंटो से जाम से झूझना पड़ता है। प्रतिबंध के बाद भी कंटेनर सहित कई हैवी वाहन इस फाटक पर से जा रहे है। जिससे जाम की समस्या ने अब विकराल रूप ले लिया है।लोग वर्षो से ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने लोगों की समस्या को देखते हुए ब्रिज का निर्माण तेज गति से शुरू करवाया है। ब्रिज बनने से इसका लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।
अतुल गावड़-समाजसेवक पालघर

जून में पूरा हो जाएगा कार्य

ओवरब्रिज का निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जून 2022 तक ब्रिज का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिसजे बाद फाटक को बंद कर दिया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से शहर के दोनों भाग में रहने वाले लोगों को पूर्व व पक्षिम में जाने में जाम से मुक्ति मिलेगी। और उन्हें एक दूसरे से जुड़ने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यो में तेजी आएगी। हजारों लोगों को अपने तय स्थान तक पहुँचने में काफी कम समय लगेगा।
माधव यादवराव संकपाले-कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग पालघर 


Most Popular News of this Week