दूसरी शादी रचाने वक्त पहली पत्नी का मंडप में फिल्मी हंगामा
दूसरी शादी रचाने वक्त पहली पत्नी का मंडप में फिल्मी हंगामा
पालघर के वसई इलाके में एक हॉल में जमकर हंगामा हुआ। दरसल पहली पत्नी से छिपाकर पति दूसरी शादी कर रहा था। तभी पहली पत्नी शादी के मंडप में पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को शादी रोकनी पड़ी। कंचन सिंह नामक युवती की शादी 2012 में विरार के रहने वाले अर्जुन सिंह ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद से ही अर्जुन व उसके परिवार वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसके बाद कंचन ने पति का घर छोड़कर मायके में रहने आ गई। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने अर्जुन को हर महीने कंचन को गुजारा भत्ता देने को कहा था। लेकिन इसी बीच पति द्वारा दूसरी शादी करने की खबर कंचन को मिली। जिसके बाद वह मंडप में पहुँची और हंगामा शुरू कर दिया। बढ़ते विवाद के बाद रिश्तेदारों और दोस्तो ने मौके से निकलने में ही भलाई समझी।