Breaking News

अंधेरी के डांस बार में पुलिस की कार्रवाई

अंधेरी के डांस बार में पुलिस की कार्रवाई

17 लड़कियों को छुड़ाया गया
मुंबई।
 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंधेरी के दीपा बार में बीते रविवार की रात मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने छापा मारकर १७ लड़कियों को हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान बार के मैनेजर और कैशियर सहित ३ स्टाफ पर अंधेरी पुलिस स्टेशन में ही एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को जिस्मफरोशी का शक था, वहीं लड़कियों को दीवार में बने तहखाने में छुपाया गया था। पुलिस के अनुसार एक एनजीओ की शिकायत पर कार्रवाई की गई। बताया गया है कि इस दौरान लोकल थाने की पुलिस को इस रेड की भनक तक नहीं लगी। दरअसल, एक एनजीओ की तरफ से ये शिकायत की गई थी कि कोरोना काल में भी इस डांस बार में खुले आम नियमों का उल्लंघन तो ही रहा है। साथ ही मुंबई पुलिस की नियम के मुताबिक बार में खुले आम बार डांसर्स के ठुमके लगते है और रोजाना सैकड़ों लोग इन बार डांसर्स पर लाखों रुपए लुटाने भी आते हैं, वहीं बार नियमों के खिलाफ डांस बार चल ही नहीं रहा था, बल्कि पूरी रात चलता था। बता दें कि जानकारी के मुताबिक, मुंबई में डांस बार पर पाबंदी हटने के बाद से केवल चार लड़कियों के काम करने की अनुमति है, लेकिन ऑर्केस्ट्रा के नाम पर ४ से अधिक लड़कियों से डांस कराया जाता है।


Most Popular News of this Week