Breaking News

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 96 लैपटॉप किये बरामद

क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता,चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 96 लैपटॉप किये बरामद

वसई.मीरा-भाईंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नर रेट की क्राइम ब्रांच की वसई यूनिट 2 की टीम ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके पास से कई वाहनो सहित 96 लैपटॉप बरामद किये है। जप्त सामानों की कीमत 31 लाख रुपये से भी ज्यादा बताई गई है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी है। वसई पूर्व क्षेत्र में स्थित कंपनी वेयर हाउस का शटर तोड़कर,बदमाश अंदर घुस गए और लिनोव्हा कंपनी के कुल 31,77,600 रुपये के 96 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए थे। मामले की शिकायत सुनील पंसारी ने वालीव थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में प्रयोग किया गया वाहन नागले क्षेत्र में घूम रहा है। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि 5 दिसंबर को वाहन भिवंडी के रहने वाले रविंद्र उपाध्याय को दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। रविंद्र ने भिवंडी के ही रहने वाले अपने एक अन्य साथी विकास कुमार यादव के साथ चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद गांव भाग रहे विकास को पुलिस ने भुसावल रेलवे पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर किया। साथ ही वारदात में शामिल नितिन मौर्य और अजय सावंत को भी भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसके पास से 96 लैपटॉप सहित कई वाहनों को जप्त किया गया है। बरामद माल की कुल कीमत 41,55,616 रुपये है। पुलिस ने आरोपियो से पूछताछ के आधार पर एक अन्य चोरी की वारदात का भी खुलासा किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम) महेश पाटिल व  अमोल मांडवे, सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) के मार्गदर्शन में शाहुराज रणवरे, पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा -2 वसई यूनिट के नेतृत्व में सपोनि . रणजीतसिंह परदेशी की टीम ने की है।


Most Popular News of this Week