Breaking News

इको कार और कंटेनर की भीषण भिड़ंत

इको कार और कंटेनर की भीषण भिड़ंत

दो साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत,एकवीरा देवी का दर्शन कर लौट रहा था परिवार

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। रविवार शाम एक इको कार और कंटेकर में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक और एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और एक दो साल की बच्ची की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के प्रवक्ता सचिन नवाड़कर ने बताया कि दुर्घटना में 8 अन्य जख्मी है। जिनका उपचार जारी है। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे है। यह सभी एकवीरा देवी का दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। और यह बोईसर के करीब दाढ़ी गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार आवंढाणी गांव के पास सती माता होटल के करीब एक कार और कंटेनर की भिड़ंत हो गई। जिसमे हेमंत तरे (60),सुषमा आरेकर (32)चालक राकेश तमोरे (42) की जगह पर ही मौत हो गईं। तथा सर्वज्ञा आरेकर ( 2) की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में हर्षद तरे 27,भव्या आरेकर 4, महेश आरेकर 39 ,सुनील तामोरे 40,तृप्ती तामोरे 35,आकाश पाटील 25,रमेश आरेकर 54, जयेश तामोरे 3 जख्मी हो गए है। जिनका उपचार जारी है। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और केस दर्ज कर मामले की जांच मनोर पुलिस कर रही है।


Most Popular News of this Week