
पालघर
पालघर में मछुआरे के जाल में फंसा दुर्लभ विशालकाय कछुआ,देखने वालों की लगी भीड़
पालघर में मछुआरे के जाल में फंसा दुर्लभ विशालकाय कछुआ,देखने वालों की लगी भीड़
तारापुर में समुद्र तट पर एक मछुआरे की जाल में एक विशालकाय कछुआ फंस गया। जिसके बाद हलचल मच गई। और देखते ही देखते कछुए को देखने के लिए तट पर भीड़ जुट गई। और हर कोई कछुए को बचाने के लिए उत्साहित था। कुछ देर बाद जगदीश विंदे ने अपने साथियों की मदद से कछुए को सुरक्षित जाल से निकाल कर समुद्र में छोड़ दिया।
शनिवार शाम जगदीश विंदे ने मछलियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। इसी दौरान उनके जाल में एक दुर्लभ कछुआ फंस गया। जिसका वजन करीब 125 किलो था। विशालकाय कछुआ के जाल में फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के कई लोग उसे देखने पहुँच गये।