Breaking News

महिला पुलिसकर्मी के घर में लगी आग से हड़कंप

महिला पुलिसकर्मी के घर में लगी आग से हड़कंप

पालघर: जव्हार के मुख्य बाजार इलाके में स्थित पुरानी पुलिस लाइन कॉलोनी में एक महिला पुलिस कर्मी शोभा आले के घर में बुधवार को आग लग गई। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचे अग्निशमन दल के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन आग के बढ़ने के बाद घर के अंदर रखा गृहस्थी सामान जलकर खाक हो गया।


Most Popular News of this Week