Breaking News

पालघर में चिकन शॉप के मालिक पर फायरिंग

पालघर में चिकन शॉप के मालिक पर फायरिंग

जिले की पुलिस बदमाशों के आगे बेबस नजर आ रही है, तो कहीं उसकी लापरवाही उसे निरीह बना रही है। पुलिस के हाथों से मानो कानून व्यवस्था की डोर फिसलती जा रही है। पालघर में मंगलवार रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने चिकन शॉप के मालिक जावेद लुलानिया को गोली मार दी। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब चिकन शॉप के मालिक जावेद जावेद लुलानिया अपनी शॉप करीब खड़े हुए थे। तभी दो लोग बाइक से आये और उन पर फायरिंग कर फरार हो गए। घटना में जख्मी जावेद का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। लेकिन खुलेआम फायरिंग से पालघर शहर के व्यापारियो में दहशत व्याप्त है। और आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। बतादे कि पालघर में बदमाश लगातार एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे है। और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधिक घटनाओं की हैट्ट्रिक बना रहे हैं। बदमाशों के बुलंद हौसले का परिणाम है,कि लोग डर के साये में जीने को मजबूर है। वही बदमाशों की धरपकड़ करने वाली पुलिस सुस्त नजर आ रही है। 


Most Popular News of this Week