
पालघर
बोईसर में गौ हत्या से मचा हड़कंप, कड़ी कार्यवाही की मांग
बोईसर में गौ हत्या से मचा हड़कंप, कड़ी कार्यवाही की मांग
पालघर : देश भर में गौ हत्या और बूचड़खानों को लेकर काफी रोष व्याप्त है। गौ हत्या पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। लेकिन गौ हत्या के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को बोईसर के धनानी नगर के करीब कृष्णा नगर में गौ हत्या का मामला सामने आया है। जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। जिस वाडा में गौ के अवशेष मिले है। मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर बड़ी संख्या में बजरंग दल और हिंदूवादी कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुँचे और हिंदूवादी कार्यकर्ताओ को आरोपियो पर कड़ी कार्यवाही का आश्वशन दिया।
बजरंग दल के जिला संयोजन चंदन सिंह ने कहा कि गौ की हत्या करने वालों को भारत मे रहने का हक नहीं है। उन्होंने कहा जिस देश में गाय को मां का दर्जा है उसकी हत्या करना जघन्य पाप है। हप्ते भर में आरोपियो पर अगर कड़ी कार्यवाही नही हुई,तो बजरंग दल सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगा।