
पालघर जिला परिषद से कांग्रेस का सुपाड़ा साफ,चंद्रकांत पाटील की मौजूदगी में देवानंद शिंगडे ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
पालघर जिला परिषद से कांग्रेस का सुपाड़ा साफ,चंद्रकांत पाटील की मौजूदगी में देवानंद शिंगडे ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
कांग्रेस की बात करे,तो वह पूरे देश में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। पालघर उपचुनाव में जीरो पर बोल्ड होने वाली कांग्रेस पार्टी के नेताओं की गुटबाजी और बागवत से यहां उसका अस्तित्व ही खतरे में दिख रहा है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील और केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील एक दिवसीय दौरे पर विक्रमगढ़ पहुँचे थे। इसी दौरान दहानू तालुका के चिंचणी गट से कांग्रेस के एक मात्र जिला परिषद सदस्य देवानंद शिंगडे ने भाजपा का दामन थाम कर पालघर जिला परिषद से कांग्रेस का सुपाड़ा साफ कर दिया। बतादे कि कुछ दिन पहले ही जिला कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया था कि कांग्रेस में उनकी सुनी नही जा रही है। जिससे मजबूरन नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित करीब 300 लोग जल्द पार्टी छोड़ देंगे।