Breaking News

सालवी केमिकल कंपनी में कार्यकर्ता की पिटाई से भड़की कांग्रेस,करेगी प्रदर्शन

सालवी केमिकल कंपनी में कार्यकर्ता की पिटाई से भड़की कांग्रेस,करेगी प्रदर्शन

पालघर की तारापुर एमआईडीसी स्थित सालवी केमिकल लिमिटेड कंपनी में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की बुरी तरह से पिटाई का मामला अब गर्माता दिख रहा है। कार्यकर्ता अभिषेक सिंह की पिटाई से भड़की कांग्रेस ने ऐलान किया है,कि सालवी केमिकल कंपनी पर अगर जल्द कड़ी कार्यवाही कर आरोपियो पर जानलेवा हमले की धाराओ में केस दर्ज किया गया,तो तारापुर प्रदूषण नियंत्रण मंडल कार्यालय और बोईसर पुलिस स्टेशन के सामने बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है,कि सालवी केमिकल कंपनी रात में चोरी-छिपे घातक रसायन छोड़ रही है। और अभिषेक सिंह ने जब कंपनी की काली करतूत को कैमरे में कैद कर लिया तो उन्हें कंपनी में बुलाकर उनकी बुरी तरह पिटाई की गई।

कांग्रेस के तालुका अध्यक्ष राजेश अधिकारी ने आरोप लगाया कि सालवी केमिकल कंपनी में उनके कार्यकर्ता अभिषेक सिंह को बुलाकर उन पर जानलेवा हमला किया गया,लेकिन पुलिस ने मामूली धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज किया। उन्होंने कहा कि सालवी केमिकल कंपनी पर अगर जल्द कड़ी कार्यवाही नही की गई,तो प्रदर्शन कर कंपनी की खुलेआम गुंडागर्दी की शिकायत गृहमंत्री और पर्यावरण मंत्री से भी की जाएगी।


जानिए क्या है पूरा मामला
बीते दिनों कांग्रेस के कार्यकर्ता अभिषेक सिंह अपने एक साथी अमर सिंह के साथ सालवी केमिकल कंपनी के सामने जा रहे थे तभी उन्हें कंपनी के बाहर निकलता अवैध केमिकल दिखा जिसका उन्होंने वीडियो बना लिया। अभिषेक सिंह का कहना है,कि उन्होंने मामले की जानकारी गार्ड को दी। जिसके बाद कंपनी मैनेजर अभिषेक सिंह ने उन पर वीडियो डिलीट करने का दबाब बनाया। अभिषेक सिंह का कहना है,कि कुछ दिनों बाद उनको कंपनी में बुलाया गया जहां से पहले ही मौजूद अभिषेक ने अपने साथियों सहित उनकी बुरी तरह पिटाई की। जिसके बाद उन्हें तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। जबकि कंपनी की ओर से कहा जा रहा है उन पर काम देने का दबाब बनाया जा रहा था। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने कंपनी मैनेजर मनोज सिंह सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई।


Most Popular News of this Week