
धारधार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला
वसई ; विरार पुलिस थानान्तर्गत एक 19 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने की घटना सुर्खियों में आई है। पुलिस ने इस हमला मामले में 2 नामजद व 3 अज्ञात आरोपियों के ऊपर केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार,करण प्रकाश शिंदे (19),नाना नानी पार्क विरार पूर्व में रहता है। बताया गया है कि घटना के दिन करण काम पर जा रहा था। जैसे ही गीतांजली स्कूल,सार्वजनिक सड़क, मनवेल पाडा विरार पूर्व क्षेत्र में पहुंचा, तभी आरोपियों ने समूह इकट्ठा किया और करण को घेर लिया और धक्का मुक्की करना शूरू कर दिया।तभी आरोपियों में से एक आरोपी ने धारधार चाकू से करण के गले पर वार कर दिया।इस हमले में करण गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। आनन फानन में उसे एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही पुलिस ने करण की शिकायत पर आरोपी अजय इंगोले,विजय इंगोले व 3 अन्य के ऊपर कलम 307 व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।