
पालघर
गुटबाजी से कांग्रेस को पालघर में हुआ बड़ा नुकसान-यशवंत सिंह
गुटबाजी से कांग्रेस को पालघर में हुआ बड़ा नुकसान-यशवंत सिंह
पालघर दौरे पर आए कांग्रेस के प्रदेश सचिव यशवंत सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गुटबाजी से जिले में कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के आदेश पर पालघर कांग्रेस में गुटबाजी को दूर कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। एक सवाल के जबाब में यशवंत सिंह ने कहा कि बागियों को मनाया जाएगा और उन्हें पार्टी में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रफुल पाटील को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत जिलाध्यक्ष बनकर पार्टी के जनाधार को शहर से लेकर गांव तक मजबूत करेंगे। यशवंत सिंह ने आगे बोलते हुए कहा कि अच्छे नतीजे न देने वाले नेताओं को जगह खाली कर युवाओं और पार्टी का जनाधार बढ़ाने वाले लोगो को कमान सौंपी जाएगी। बतादे कि बीते दिनों पालघर की 15 जिला परिषद और 14 पंचायत समिति की सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा था। सिर्फ दहानू तालुका की वनई जिला परिषद सीट पर कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। इस सीट पर विजय के लिए यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैप्टन सत्यम ठाकुर और उनकी टीम ने पूरी ताकत झोंक दी थी।