Breaking News

पालघर में युवती से दुष्कर्म

पालघर में युवती से दुष्कर्म

पालघर में एक 25 वर्षीय आदिवासी युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को 28 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला आरोपी के खेतों में पिछले करीब पांच साल से काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 तथा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने मंगलवार को पुलिस से तब संपर्क किया जब आरोपी ने यह कहकर उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Most Popular News of this Week