Breaking News

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पालघर में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जव्हार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय युवक को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और किशोरी दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से उनके बीच संबंध थे। लड़की गर्भवती हो गई और कुछ दिन पूर्व ही उसने समय से पहले एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


Most Popular News of this Week