
माल के साथ दो गाँजा तस्कर गिरफ्तार
वसई ; वसई तालुका के अलग - अलग पुलिस स्टेशन द्वारा दो गांजा तस्करो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तुलिंज पुलिस ने नालासोपारा पूर्व इलाके से एक 30 वर्षीय शख्स और वालीव पुलिस ने एक 55 वर्षीय शख्स को नालासोपारा पूर्व क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि नालासोपारा पूर्व के कमलावाड़ी प्रगति नगर इलाके से पिंकू गौकुल गौड़ (30) को गांजा ( अमली पदार्थ ) के साथ गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 1 किलो 200 ग्राम वजन गांजा जप्त किया गया है,जिसकी कीमत 30,000 रुपये आकी गयी है। इसी क्रम में,वालीव पुलिस ने वाकनपाडा रोड वसई फाटा, नालासोपारा पूर्व क्षेत्र धमेंद्र रामसेवक सिंह (55) को गाँजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सिंह के पास से 1100 ग्राम वजन गांजा (अमली पदार्थ - कीमत 11,000 रुपये ) बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।