Breaking News

रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए पालघर की पुलिसवाली बनी फेसबुक वाली फ्रेंड,पढ़े पूरा मामला

रेप के आरोपी को पकड़ने के लिए पालघर की पुलिसवाली बनी फेसबुक वाली फ्रेंड,पढ़े पूरा मामला

नालासोपारा इलाके की तुलिंज पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसलिए तुलिंज पुलिस ने महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से हनीट्रैप का जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज सारसद के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले 16 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। तुलिंज पुलिस ने फरार आरोपी सूरज की कई जगहों पर तलाश की। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए तुलिंज पुलिस ने पालघर और ठाणे में मुखबिरों को सक्रिय किया। हालांकि आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। आरोपी लगातार अपना मोबाइल ऑन व ऑफ कर रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था।
इसलिए तुलिंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अनोखी चाल चली। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है,तो पुलिस ने महिला पुलिस की मदद से आरोपी को दोस्ती की जिसके बाद वह महिला से मिलने ठाणे के आनंद नगर इलाके में आया था। इस बीच तुलिंज पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया है। तुलिंज पुलिस की इस कार्यवाही की आम लोगों ने प्रशंसा की है।


Most Popular News of this Week