Breaking News

अभियंता ने आयुक्त के आदेशों को टाला टोकरी में

अभियंता ने आयुक्त के आदेशों को टाला टोकरी में

बिना आदेश के पुनः उसी प्रभाग में तैनात 
वसई विरार महानगरपालिका में अवैध निर्माण को लेकर कुछ दिन पहले उच्च न्यायालय ने मनपा पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। साथ ही इन अवैध निर्माण की जानकारी भी मांगी थी। इसके बावजूद मनपा के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और ठेका अभियंता के उदासीन रवैये के कारण अवैध निर्माण प्रगति पर है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने कहा कि मनपा में हो रहे अवैध बांधकाम में अवैध निर्माताओं को मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों का आशीर्वाद है, उदाहरण के तौर पर मनपा के पूर्व सहायक आयुक्त मोहन संखे की हुई एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान उन्होंने इस बात को स्पष्ट किया था। यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मामले में लिप्त अब तक दोनों में किसी भी अधिकारी पर मनपा द्वारा कारवाई नही की गई। उन्होंने कहा कि शायद मनपा ने अवैध बांधकाम पर काबू पाने के इरादे से ही सभी कनिष्ठ ठेका अभियंता के तबादले का आदेश ३० अगस्त 2021 को निकाला था। इस आदेश में स्पष्ट बताया गया कि बदली आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होती है। आदेश में नवनियुक्त जिम्मेदारी संभाले और इसकी लिखित जानकारी अभियंता और कार्यकारी अभियंता को दे। उसमें यह भी स्पष्ट किया गया है इस तबादले के आदेश का उल्लघंन करते हुए कोई भी पाया गया तो संबंधित अभियंता को तुरंत ठेका से कम किया जाएगा। बारोट ने कहा कि इस आदेश के मुताबिक अनुक्रमांक 35 के ठेका अभियंता को प्रभाग समिति जी से तबादला कर डंपिंग ग्राउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई थीं। लेकिन आयुक्त के आदेश का 22 दिन बाद भी उलंघन करते हुए यह ठेका अभियंता अपने पुराने स्थान पर किसके आशीर्वाद से कार्यरत है। किसी वरिष्ठ अधिकारियों की मेहरबानी या अवैध निर्माण को बढावा देने के लिए ही तो उसे नहीं हटाया गया। इस व्यक्ति का उसी स्थान पर बिना किसी आदेश के बनें रहना कई सवाल खड़ा करता है, इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। मामले में आयुक्त से जांच की मांग की गई है।


Most Popular News of this Week