
कोरोना के टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर आलोचना , प्रशासन एक्शन में
कोरोना के टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर आलोचना , प्रशासन एक्शन में
कोरोना के टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर आलोचनाओ के बाद अब पालघर का जिला प्रशासन एक्शन में आ गया है। और टीकाकरण की रफ्तार बढ़ा दी है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है,कि जिले में अब तक 17,00,957 लोगों का टीकाकरण हुआ है। जिनमें 12, 83, 959 पहला डोज तथा 4,17,898 लोगो का दुसरा डोज शामिल है। जबकि जिले में कुल 23,55,024 लोगों को टीकाकरण किया जाना है। इस हिसाब से अभी भी 10,71,065 लोगों को पहला टीका भी मिलना बाकी है। हालांकि पालघर में अब तेजी से वैक्सीनेशन हो रहा हैं। जिले में हेल्थवर्कर तथा फ्रंटलाइन वर्करों का पहल डोज लगभग पुरा हो चुका है। आकड़ों पर नजर डालेंगे तो 31,206 हेल्थवर्करों में 28,458 लोगों का दुसरा डोज पुरा हो चुका है। वहीं 34,855 फ्रंटलाइन वर्करों में से 30,273 लोगों का दूसरा डोज दिया जा चुका है।