
पालघर
धारदार हथियार से जानलेवा हमला , 7 लोगो पर केस दर्ज
धारदार हथियार से जानलेवा हमला , 7 लोगो पर केस दर्ज
नालासोपारा पूर्व इलाके में एक 41 वर्षीय शख्स के ऊपर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। हादसें में शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करता गया है। बताया गया है कि शख्स को शरीर मे गंभीर चोट लगी है। बुधवार को पुलिस ने बताया कि 7 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच जारी है। यह घटना पेल्हार डोंगरपाड़ा क्षेत्र में घटी है। जानकारी के अनुसार,अनिल कुमार केवलधार गिरी (41) रियल स्टेट एंजेट का कार्य करते है।
गिरी और आरोपित के बीच रूम वाद विवाद को लेकर जमकर कहा सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपित ने गिरी पर कोयता,सलई व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।इस हमले में गिरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमे गिरी के हाथ की हड्डी टूट गयी,यहां तक शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगी है। आनन फानन गिरी को अलायन्स हॉस्पिटल में ले गए,जहां उसके बाद आइकॉन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गिरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वालीव पुलिस आरोपी वाहीद खान,सलीम,इस्त्राईल,अशरफ,इसलाम,सलीम का लड़के व एक अन्य के ऊपर धारा 326,146,148,149,504,506,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।