Breaking News

पुलिस की 29 जुआरियों पर कार्रवाई,आठ लाख का माल जप्त

पुलिस की 29 जुआरियों पर कार्रवाई,आठ लाख का माल जप्त

वसई. मीरा- भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस कमिश्नर सदानन्द दाते के नेतृत्व में एमबीवीवी पुलिस आए दिन विभिन्न मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर रही है। तथा अपराधों में फरार आरोपियों की धर पकड़कर उन्हें हवालात के ठूस रही है। इसी कड़ी में अर्नाला पुलिस ने विरार पश्चिम इलाके में जुआरियों के अड्डे पर रेड कर,कुल 29 लोगो पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गयी है। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी है। मिली जानकारी के अनुसार,अर्नाला पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि,विरार पश्चिम के बोलिंज इलाके में हितेश म्हात्रे के घर के टेरिस पर खुले जगह पर जुआ हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि,आरोपित द्वारा अलग - अलग तीन गटो में तीन पत्ता जुआ खेलते मिले। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से 3,49,463 रुपये नगद,30 मोबाइल अलग - अलग कंपनियों के,फोर व्हीलर,दोपहिया वाहन ( कुल 3 वाहन ) जिसकी कीमत 3,00,000 रुपये आदि जप्त किया गया है। पुलिस ने कहा कि,घटनास्थल से कुल मिलाकर 8,92,263 रुपये माल बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि,सागर कोरेगावकर,हितेश म्हात्रे,इस्माल वेग,सतीश वझे,बसप्पा ढाकण,फरीद शेख,वसीम शेख,अक्षित राठौड़,थॉमस फर्नाडीज ,प्रेमल शक्ल,हरेश सालवी,मूसा शेख,मनोज वाझ,सपन गुप्ता,राजीव देसाई,जितेश कामत,दयानन्द म्हात्रे,मितेश सत्रा,दिलीप वझे,विशाल भोसले,भीमराव लहाने,केतन चाफेकर,जगदीश अमरे,दिनेश काले,सुनील खडसे,इकराम खान,महेश हातीकार,सिराज मंडल व सन्तोष थापड के ऊपर अर्नाला थाने में महाराष्ट्र जुआर अधिनियम 1887 कलम 12 (अ) के तहत की दर्ज किया गया है।आगे की तहकीकात पुलिस कर रही है।


Most Popular News of this Week