
समुंदर के तट पर उठे धुंए ने प्रशासन के उड़ाए होश,पढ़े पूरा मामला
समुंदर के तट पर उठे धुंए ने प्रशासन के उड़ाए होश,पढ़े पूरा मामला
पालघर.देश में बड़े बम धमाकों की साजिश को नाकाम कर एटीएस और दिल्ली पुलिस ने कई आतंकियों गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पूरे देश मे सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ऐसे में केलवे के तटीय क्षेत्र कोरे में समुंदर किनारे मछुवारों ने जब धुंआ उठते देखा तो हड़कंप मच गया और मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी बम डिस्पोजल एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (बीडीडीएस) ठाणे को दी। भीमसेन गायकवाड़ ने शनिवार को बताया कि जांच में पता चला कि यह 3 फीट लंबा मरीन लोकेशन मार्कर है। जिसका इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय नौसेना और दुनिया भर की अन्य नौसेनाओं द्वारा किया जाता है।
पुलिस ने अफवाह फैलने से पहले ही कर दिया खुलासा
कोरे तट पर पड़े मरीन लोकेशन मार्कर से धुआं निकल रहा था जिसके बाद थोड़ी अफरा-तफरी जरूर मच गई। लेकिन मौके पर पहुँचे गायकवाड़ और उनकी पुलिस टीम ने किसी अनहोनी की अफवाह फैलने से पहले ही मामले का खुलासा कर दिया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। भीमसेन गायकवाड़ ने कहा कि पुलिस लगातार मछुवारों के संपर्क में रहती है। और उन्हें समय-समय पर इस बात के लिए सचेत किया जाता रहता है,कि वह किसी भी घटनाक्रम की जानकारी पहले पुलिस को दे।
गौरतलब है,कि लोकेशन मार्कर (एमएलएम) में फॉस्फोरस होता है। जब यह संपर्क में आता है, तो लोकेशन को अलर्ट करने के लिए धुआं निकलता है। और इसे समुद्र में जहाज या चालक दल की स्थिति को इंगित करने के लिए हेलीकॉप्टर और बचाव विमान से निकालने के लिए डिजाइन किया गया है।