
पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
पिता ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
पालघर जिले में नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला थम नही रहा है। एक के बाद एक लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में विरार थानांतर्गत एक 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। दरअसल, आरोपी पिता ने रिश्ते को कलंकित कर नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना डाला। हालांकि, विरार पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की जांच में जुट गयी है। मामले की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है। बताया जा रहा है कि घटना के दिन पीड़िता लड़की बाथरूम ने स्नान कर रही थी, तभी 32 वर्षीय शख्श ( पिता ) ने बाथरूम में गया और पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी (पिता) के खिलाफ़ धारा 376,376 (2), (फ़),376 (अब) पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एपीआई आर.डी.परदेशी ने बताया कि,आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।जिसे कोर्ट ने 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है।