Breaking News

वसई तालुका में डेढ़ दिन के बप्पा हुए विसर्जित .... गणपतिबाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या.

वसई तालुका में डेढ़ दिन के बप्पा हुए विसर्जित .... गणपतिबाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या.

वसई ; वसई तालुका में हर्षोल्लाष और धूमधाम से गणपति मनाया जा रहा है। वही क्षेत्र में डेढ़ दिन गणपति का विसर्जन किया गया। उल्लेखनीय है कि, डेढ़ दिन बप्पा के विसर्जन के दरम्यान मेघ ने जमकर बारिस बरसा,लेकिन इस बरसात में बप्पा के भक्त बारिस का आनंद लेते हुए बप्पा को विसर्जित किया गया। ज्ञात हो कि, तालुका में विधि विधान से गणपति की स्थापना की गयी। सार्वजनिक पंडालों द्वारा अपने - अपने तरीके से पूजा - अर्चना और आरती किया जा रहा है। गणपति के आगमन को लेकर संपूर्ण तालुका गणपतिमय हो गया है। गणपति स्थापना के बाद डेढ़ दिन की घरों में स्थापित गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर भक्तों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लाष और धूमधाम से मूर्तियों को तालाब में विसर्जन के ले जाया गया। गणेश भक्तो द्वारा 'गणपतिबाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या' के उद्घोष के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गयी। बप्पा की विदाई सुरक्षा को लेकर वसई विरार शहर महानगर पालिका द्वारा चुस्त-दुरुस्थ और चाकचौबंद व्यवस्था की गयी थी। वही तालुका में सुरक्षा और अप्रिय घटना को रोकने के लिए परिमण्डल 02 व 03 की पुलिस और अतिरिक्त बल तैनात किये गए थे।


Most Popular News of this Week