यूएलसी घोटाले में मिरा भाईन्दर के कई और लोग जाएंगे पुलिस कस्टडी में
यूएलसी घोटाले की फिर गुंज कसा पुलिसिया शिकंजा
भाईन्दर = शहर मे हुये करोडो रूपये के यूएलसी धोटाले मे पूर्व नगररचनाकार सत्यवान धनेगाव की गिरफ्तारी के बाद शहर के कई बिल्डरो मे दहशत का माहौल उत्पन हो गया है। सत्यवान धनेगाव के साथ वास्तुविशारद शेखर लिमये व यूएलसी कार्यालय मे काम करने वाले कर्मचारी भरत कांबले को भी आर्थिक गुन्हा शाखा द्वारा गिरफ्तार किया है इन तीनो को 14 जून तक न्यायालीन हिरासत मे रखने का आदेश दिया गया है। परमबीर सिंह जब ठाणे के पुलिस आयुक्त थे उस वक्त 10 नवम्बर 2016 को इस मामले मे ठाणे नगर पुलिस थाने मे मामला दर्ज किया गया था जिसमे शहर के कई बिल्डरो को हिरासत मे भी लिया गया था इस मामले की जांच जारी थी उसी के तहत इन तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। इन लोगो पर आरोप है की झुंठे कागजात बना कर यह लोग बिल्डरो को फायदा पहुचाते थे। इस प्रकरण मे यहा मनोज पुरोहित, रतिलाल जैन, शैलेश शेवतीलाल शाह, श्यामसुंदर अग्रवाल व विश्वरूप उर्फ़ बबन पारकर को गिरफ्तार किया गया था। इन तीन गिरफ्तारीयो से शहर के कई बिल्डरो मे भय का माहौल बन गया है। आगे भी शहर के कई बिल्डरो व अधिकारीयो की गिरफ्तारी की आंशका व्यक्त की जा रही है। हमारे शहर मे कई इमारते काफी जर्जर हालात मे है जिसमे मजबुरी मे लोग अपनी जान जोखीम मे डाल कर रह रहे है परन्तु कानुन की अंडचन बता कर उन इमारतो के पूर्ण निर्माण नही होने दिया जा रहा है। वही इस तरह के धोटाले कर के यह अधिकारी वर्ग खुद का और बिल्डरो का फायदा करवा रहे है। शहर मे गरीबो के लिए कानुन है वही इन बिल्डर माफीया और भ्रष्ट अधिकारीयो के लिए कानुन ताक पर रख दिया जाता है। सरकारी विभाग को भी यह लोग चुना लगाने का काम कर रहे है। पहले भी यहा चल रहे भ्रष्टाचार की आवाज उठते रही है परन्तु यह अधिकारीगंण बिल्डरो से सांठगांठ करके इस तरह के धोटालो को अजाम देते आ रहे है। इस मामले मे इनकी गिरफ्तारी के बाद और भी राज बाहर आने व यहा के कई और लोगो की गिरफ्तारी की आंशका व्यक्त की जा रही है।