Breaking News

कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन में लगा ली फांसी

कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन में लगा ली फांसी

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे पुलिस में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस स्टेशन के भीतर फांसी लगा ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण बताया जा रहा है। मृतक महिला पुलिस कांस्टेबल अनीता भीमराव वाव्हल  श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थी। 

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर यशवंत तांबे ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनिता सुबह साढ़े दस बजे पुलिस स्टेशन के महिला कक्ष में ड्यूटी पर थी.  फिर करीबन डेढ़ बजे के आसपास अनिता की महिला सहकर्मी उसको फोन कर रही थी. लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद जब अनिता ने फोन नहीं उठाया तो उसकी दोस्त उसके कमरे में गई. अनिता महिला कक्ष में दुपट्टे के सहारे छत पर लगे पंखे से फांसी लगा ली थी। इसके बाद अनिता की दोस्त ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


Most Popular News of this Week