Breaking News

नालासोपारा में नाइजीरियन चला रहे थे अवैध डांस बार

नालासोपारा में नाइजीरियन चला रहे थे अवैध डांस बार

 नालासोपारा। नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन क्षेत्र के प्रगति नगर इलाके में नाइजीरियन द्वारा किराये पर लिए गए फ्लैटों में धड़ल्ले से डांस बार चलाया जा रहा था। फ्लैटों में नाइजीरियन शराब पीने व डांस करने आया करते थे। तुलिन पुलिस ने अलग -अलग जगहों के फ्लैटों पर छापेमारी की परन्तु पुलिस की भनक लगते ही वहां से नाइजीरियन भाग निकले। हालांकि कुछ नाइजीरियन पुलिस की गिरफ्त में है। छापेमारी के दौरान वहां से काफी मात्रा में शराब बरामद किये गए। 

तुलिंज पुलिस के सीनियर पीआई राजेन्द्र कांबले ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि प्रगति नगर इलाके में नाइजीरियंस ने किराए पर लिए कुछ फ्लैटों में डांस बार बनाए रखे है। सूचना के बाद अलग-अलग तीन टीमों ने ऐसी कुछ इमारतों में छापेमारी शुरू की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग फरार हो गए थे। फिर भी पुलिस की टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। साथ ही उनके ठिकानों से काफी मात्रा में शराब जब्त किया है। जिसमें चार लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।


Most Popular News of this Week