Breaking News

बीएमसी चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लौटरी हुई आज

बीएमसी चुनाव के लिए ओबीसी आरक्षण लौटरी हुई आज

मुंबई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएमसी चुनाव  के लिए ओबीसी आरक्षण की लॉटरी आज हुई।  इससे कई दिग्गज पार्षदों को झटका लगा है। मुंबई नगर निगम में विपक्ष के नेता रवि राजा का वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।इस लॉटरी में 63 वार्ड को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें से 32 वार्ड ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। हाल ही में ओबीसी और महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण किया गया है और सामान्य महिलाओं और सामान्य श्रेणियों के लिए पहले के आरक्षण को रद्द कर दिया गया है। जबकि भाजपा समूह के नेता प्रभाकर शिंदे के वार्ड 109 को सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। 236 वार्डों में से 219 के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई। इसमें से कुल 63 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं । इनमें से 53 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षितहोंगे क्योंकि पिछले तीन वर्षों में ओबीसी के लिए कभी कोई आरक्षण नहीं हुआ है।

ओबीसी आरक्षित बोर्ड 

ओबीसी आरक्षण के लिए 10 वार्डों के लिए लॉटरी निकली गई जिसमे वार्ड नंबर 16,17,61,82,73,96,73,127,130,170 है। जिन वार्डों में पिछले तीन वर्षों से ओबीसी आरक्षण नहीं था वह वार्ड नंबर  3,7,9,12,13,27,30,38,40,42,48,51,53,62,76,79,81,87,89,101,202,203,217,218,222,223,230,236 है।


Most Popular News of this Week