Breaking News

उत्तर भारत के जलवायु जैसा मुंबई में सर्द ने कराया एहसास

उत्तर भारत के जलवायु जैसा मुंबई में सर्द ने कराया एहसास

मुंबई। जिसके भी मुंह से सुनो तो यही बोलेगा कि मुंबई में सर्द नहीं पड़ती है, लेकिन बीते दो दिनों से उत्तर भारत के राज्यों जैसी सर्द का एहसास मुंबई ने करा दिया। दरअसल मुंबई शहर में जनवरी के महीने में सर्दी का बीते दस साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में बीते रविवार की रात सबसे सर्द रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान १५ डिग्री तक पहुंच गया था। इसके पहले साल २०२० में मुंबई शहर में १७ जनवरी को सबसे कम अधिकतम तापमान २५.३ डिग्री दर्ज किया गया था। बीते साल ९ जनवरी २०२१ को सबसे कम अधिकतम तापमान २८.८ डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक यह सप्ताह मुंबई वालों के लिए ठंड से भरा हो सकता है। इस दौरान तापमान १५ डिग्री तक गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।


Most Popular News of this Week