
सिद्धार्थ नगर से मुंबई आ रही बस का फटा टायर, १२ यात्री घायल
सिद्धार्थ नगर से मुंबई आ रही बस का फटा टायर, १२ यात्री घायल
मुंबई। आज सुबह ८ बजे एक बस सिद्धार्थ नगर से यात्रियों को लेकर मुंबई आ रही थी। इस दौरान लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बस उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा मोड़ के पास बस का आगे का टायर फटने से बस पलट गई। इसके बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर आवागमन भी बाधित हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में बस सवार ५० यात्रियों में १२ से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य यात्री दूसरी बस से मुंबई के लिए रवाना हुए।