
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नसीम खान पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नसीम खान पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज
मुंबई। मुंबई पुलिस ने कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नसीम खान के साथ ही चार अन्य लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मुंबई के अंधेरी पुलिस थाने में यह केस दर्ज हुई है। महिला शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नसीम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ३५४, ५०६, ३२३, ५०४ और ३४ के तहत केस किया गया है। पुलिस ने बताया कि असली एफआईआर जीरो एफआईआर थी, जो साकी नाका पुलिस थाने में २५ अक्टूबर को दर्ज कराई गई थी। हालांकि, अधिकार क्षेत्र को देखते हुए बाद में यह केस अंधेरी पुलिस थाने ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
गौरतलब हो कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम खान पूर्व में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। ७ नवंबर २००९ से लेकर २६ सितंबर २०१४ के बीच पावर में रहे। टेक्सटाइल और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रहे हैं। फिलहाल अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री एनसीपी नेता नवाब मलिक हैं। नसीम खान महाराष्ट्र राज्य के १९६० में अस्तित्व में आने के बाद पहले मुस्लिम गृह (शहरी) राज्यमंत्री रहे। वे मुंबई के चांदिवली और कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्हें कश्मीर टू केरला फाउंडेशन की ओर से १५ जनवरी २०१७ में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिला था। उन्हें यह अवॉर्ड राज्य सभा के उपसभापति रहे श्री कोरियन और जस्टिस कमला प्रसाद के हाथों से दिया गया था। फिलहाल नसीम खान के खिलाफ मोलेस्टेशन का आरोप लग गया है।