
नियम-शर्तों के साथ ही मुंबई की लोकल में अब मिल सकता है टिकट
नियम-शर्तों के साथ ही मुंबई की लोकल में अब मिल सकता है टिकट
मुंबई। मायानगरी में अगर सफर करना है तो सबसे सुंदर व शुलभ मुंबई लोकल से बेहतर और किसी भी सुविधा को सही माना जाता है, लेकिन कोरोना काल से लेकर आज तक आम सभी यात्रियों के लिए चलने में इसमें मनाही है, लेकिन मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने वाले आम मुंबईकरों के लिए बहुत बड़ी खबर है। अब मुंबई लोकल में सफर करने के लिए मंथली पास रखना जरूरी नहीं। अब टिकट लेकर भी सफर करने की छूट मिल गई है, लेकिन वैक्सीनेशन की शर्तें अभी भी लागू हैं। यानी टिकट उन्हीं को मिलेगा, जिनका वैक्सीनेशन कंप्लीट होगा। कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के १५ दिनों के बाद कोई भी व्यक्ति टिकट लेकर भी मुंबई लोकल में सफर कर सकता है। यह एक बहुत बड़ी राहत है। अब तक किसी को हफ्ते में एक या दो दिनों के लिए भी कहीं जाना होता था तो उसे मंथली पास बनवाना पड़ता था। यानी एकाध दिन के सफर के लिए महीने भर का किराया दो। अब यह शर्त लागू नहीं होगी। इसके कारण इस कानून-कायदे में फिट होने वालों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है।