
चलती ट्रेन में चोरों ने 20 साल की महिला के साथ गैंगरेप
चलती ट्रेन में चोरों ने 20 साल की महिला के साथ गैंगरेप
मुंबई। महिलाओं को अपने देश जहां देवी के समान दर्जा दिया जाता है, वहीं महिला सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। इस सभ्य समाज में ऐसे कुछ नर पिसाच अभी भी भ्रमण करते हैं, जो अपनी राक्षसी प्रवृत्ति की घिनौनी छाप छोड़ जाते हैं। इसका दंश भुक्तभोगी को ताजिंदगी झेलनी पड़ती है। जैसा कि महाराष्ट्र में महिलाओं के साथ यौन अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते दिनों में कई ऐसी वारदातें सामने आई हैं, जिनमें लड़कियों-महिलाओं के साथ अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला लखनऊ से मुंबई आने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में पिछले दिनों घटी है। चलती ट्रेन में चोरों ने पहले लूटपाट की और फिर एक बीस साल की महिला यात्री के साथ कथित रूप से गैंगरेप को अंजाम दिया है। मामले का संज्ञान लेते हुए फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जहां चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं चार आरोपियों की तलाश में संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।
गौरतलब हो कि इगतपुरी स्टेशन से करीब ८ लोग एक स्लीपर कोच में सवार हुए। कहा जा रहा है कि इन सबने सबसे पहले १५ से २० यात्रियों से लूटपाट की। उसके बाद ट्रेन में यात्रा कर रही एक २० साल की महिला के साथ गैंगरेप किया। बताया गया है कि यह महिला अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। मुंबई जीआरपी के मुताबिक कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन पर इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि आरोपी लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी से स्लिपर बोगी के कोच नंबर डी-२ में सवाल हुए थे।