Breaking News

बुजुर्ग की हिम्मत के आगे तेंदुआ भागने को हुआ मजबूर

बुजुर्ग की हिम्मत के आगे तेंदुआ भागने को हुआ मजबूर

मुंबई। मुसीबत चाहे जितनी विपरीत हो, लेकिन हिम्मत ही व्यक्ति का एक सहारा होता है, जिसके दम पर हम सब उबर कर बाहर निकल ही आते हैं। इसी तरह का उदाहरण बीते दिनों मुंबई में घटी एक बुजुर्ग महिला के साथ घटना के दौरान देखने को मिली। दरअसल मुंबई के गोरेगांव में टहलने के लिए घर से बाहर निकली एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला २९ सितंबर की देर शाम को घर से बाहर निकली और थोड़ी दूर जाकर बैठ गई, तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला पीछे की तरफ गिर गई। हालांकि खुद पर खतरनाक जानवर का हमला होता देख बुजुर्ग ने हिम्मत नहीं हारी और छड़ी से उसका मुकाबला शुरू कर दिया और आखिर में तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया। कुछ देर महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी उसकी मदद के लिए पहुंच गए। पीड़ित महिला की पहचान ५५ वर्षीय निर्मला रामबदन सिंह के रूप में हुई है। इलाज के लिए महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुंह से इस बहादुरी के किस्से इन दिनों अक्सर सुनाई पड़ रही है। 


Most Popular News of this Week